राज्य स्तर पर चमकी आराध्या, विधायक धर्मराज निषाद ने किया सम्मानित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। जिले के कटेहरी शिक्षा क्षेत्र स्थित तिवारीपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा आराध्या ने मीना प्रोग्राम के तहत राज्य स्तर पर चयनित होकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उसे सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने आराध्या को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और उनकी सफलता समाज के लिए प्रेरणा का कार्य करती है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आराध्या की सफलता को जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इससे अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

ज्ञात हो कि मीना प्रोग्राम बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है। इसमें राज्य स्तर पर चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। आराध्या की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और स्टाफ ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *