प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा! युवक हाईटेंशन पोल पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।
जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया। घटना बिकवा जीतपुर भगोला गांव की है, जहां युवक ने अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर यह खतरनाक कदम उठाया।


जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान इंदर के रूप में हुई है, जिसने पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया है। किसी विवाद के चलते वह अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ गया और सीधे हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक पोल पर मोबाइल लेकर बैठा था और नीचे आने से इंकार कर रहा था। पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने युवक की प्रेमिका को भी मौके पर बुलवाया।

लगातार मान-मनौवल और प्रयासों के बाद आखिरकार युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। समय रहते पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।


Spread the love

Related Posts

अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आज से, कई राज्यों की टीमें पहुंचीं

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। 09 से 12 अप्रैल तक नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय महिला इनामी हॉकी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी…


Spread the love

वित्तीय अनियमितता पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)।जिले के भीटी क्षेत्र स्थित दुल्लापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक प्रवीण मिश्रा को वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *