पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधानों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।
त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर जनपद के ग्राम प्रधानों ने आवाज तेज कर दी है। बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सौंपा।


प्रधानों ने बताया कि प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल क्रमशः 26 मई, 12 जुलाई और 20 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में समय पर चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा है। उन्होंने इसके पीछे मतदाता सूची पुनरीक्षण में देरी, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन लंबित होना तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित ‘ट्रिपल टेस्ट’ प्रक्रिया अधूरी होना प्रमुख कारण बताया।
प्रधानों का कहना है कि बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किए चुनाव कराना न तो न्यायसंगत होगा और न ही व्यावहारिक। साथ ही पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ होगा। उन्होंने पूर्व के अनुभवों का हवाला देते हुए कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को कार्यभार जारी रखने देना ही लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में है।


प्रधान संगठन ने सरकार से मांग की है कि वर्तमान हालात को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाए, ताकि ग्रामीण विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे और पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान घनश्याम यादव, राजबहादुर यादव, निर्मला प्रधान, विमला देवी, उदेश कगार, सरिता, नातिख खान, अकबर अली, दिनेश कुमार, नोहरादेवी सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। अब इस मुद्दे पर सरकार के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *