आंगनबाड़ी केंद्र में बड़ी लापरवाही, मासूम बच्ची कमरे में बंद मिली

Spread the love

पोषण आहार और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

आलापुर/अंबेडकरनगर।जनपद के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार स्थित प्राथमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। केंद्र में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर बच्चों की सुरक्षा, देखरेख और पोषण व्यवस्था में भारी अनियमितता के आरोप लगे हैं।बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल 2026 को लगभग साढ़े चार वर्ष की मासूम बच्ची रिमझिम विद्यालय के कमरे में बंद रह गई।

आरोप है कि विद्यालय समय समाप्त होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ती समेत विद्यालय स्टाफ बिना बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित किए कमरे में ताला लगाकर चले गए। बच्ची करीब एक घंटे तक कमरे में बंद रही। परिजन जब बच्ची को खोजते हुए विद्यालय पहुंचे, तब ताला खुलवाकर उसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों में दहशत और आक्रोश फैल गया।ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार नहीं दिया जाता और न ही खेलकूद व शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र पर बच्चों की देखरेख भी गंभीर रूप से प्रभावित है, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।परिजनों और ग्रामीणों ने इस घटना को मासूम बच्चों की जान से खिलवाड़ बताते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग उठाई है।अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *