अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आज से, कई राज्यों की टीमें पहुंचीं

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। 09 से 12 अप्रैल तक नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय महिला इनामी हॉकी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों की टीमें पहुंच चुकी हैं।
इसी क्रम में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंबेडकरनगर की टीम भी कोच अदनान अहमद के नेतृत्व में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंच गई है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन अभिनव हॉकी क्लब, जलालपुर द्वारा राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच शनि पाण्डे की अगुवाई में कराया जा रहा है।


प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के अध्यक्ष एवं खेल निदेशक उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. आर. पी. सिंह की उपस्थिति भी कार्यक्रम में रहेगी।
प्रतियोगिता में अभिनव क्लब जलालपुर मेजबान टीम, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर रेलवे, महिला छात्रावास अयोध्या, नागपुर हॉकी एकेडमी, हरदोई हॉकी टीम, मानसी फाउंडेशन मुंबई, कुमकुम अकैडमी कोलकाता, एलेक्स पंजाब स्टेडियम सहित कई टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।


एकलव्य स्टेडियम की टीम में अरुणिमा कप्तान, नैन्सी, मधुलिका, मुस्कान और सुषमा शामिल हैं। टीम के प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने की जानकारी मंगेश कुमार मन द्वारा दी गई।यह प्रतियोगिता क्षेत्र में महिला हॉकी को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगी।


Spread the love

Related Posts

वित्तीय अनियमितता पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)।जिले के भीटी क्षेत्र स्थित दुल्लापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक प्रवीण मिश्रा को वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।…


Spread the love

पुलिस पर दुर्व्यवहार और जबरन वसूली के आरोप, एसपी से शिकायत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सरकारी ड्यूटी पर तैनात विद्युत विभाग के लाइनमैन और उनके सहयोगियों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *