विद्युत समस्याओं को लेकर किसान यूनियन का धरना, अधिकारियों से तीखी नोकझोंक के बाद सौंपा ज्ञापन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा अम्बेडकरनगर ।
विद्युत आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था और अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने मध्यांचल विद्युत वितरण खंड टांडा कार्यालय के गेट पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन ने 9 सूत्रीय मांग पत्र भी अधिकारियों को सौंपा।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जब कार्यालय पहुंचे, तो उनकी अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार से तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर नाराज कार्यकर्ता कार्यालय गेट पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना मिलते ही कोतवाल टांडा दीपक सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई और अधिशाषी अभियंता को भी मौके पर बुलाकर किसानों की समस्याएं सुनीं।
वार्ता के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यूनियन नेताओं का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मरों की समस्या से किसान और आम जनता परेशान हैं।


किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *