बस्ती में डॉक्टर की दबंगई! रेफर मांगने पर भड़के, परिवार को दी धमकी—वीडियो वायरल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। कैली रोड स्थित एस एस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में है। यहां तैनात डॉ. सुनील कुमार तिवारी पर मरीज के परिजनों के साथ अभद्रता और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👇👇

https://www.instagram.com/reel/DXZcikpCakW/?igsh=bGp2dnR6amFqNWg0


जानकारी के अनुसार, विकासखंड कप्तानगंज के ग्राम पंचायत बट्टूपुर निवासी ग्राम प्रधान राम प्रसाद की पत्नी घर में काम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। सिर में गहरी चोट लगने के कारण परिजन उन्हें इलाज के लिए उक्त अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया।


परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत बिगड़ती देख उन्होंने उसे अन्यत्र रेफर करने की मांग की, लेकिन मौके पर मौजूद नर्स ने डॉक्टर के आने के बाद ही निर्णय लेने की बात कही। कुछ देर बाद जैसे ही डॉ. सुनील कुमार तिवारी अस्पताल पहुंचे और उन्हें रेफर की बात बताई गई, वह आपा खो बैठे।


आरोप है कि डॉक्टर ने परिजनों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें मारपीट व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, डॉक्टर द्वारा परिजनों का वीडियो भी बनवाया गया और पूरे परिवार को फंसाने की बात कही गई।


मामला बढ़ता देख बाद में डॉक्टर ने मरीज को आनन-फानन में रेफर कर दिया, लेकिन घटना से आहत पीड़ित परिवार दहशत में है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने साफ कहा कि यदि उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी डॉ. सुनील कुमार तिवारी और अस्पताल प्रशासन की होगी।


Spread the love

Related Posts

सचिव रजनी दुबे के आगे पंचायत भवन कलस्टर हुआ फेल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती – विकासखण्ड कप्तानगंज में तैनात सचिव रजनी दूबे पर मनमानी ड्यूटी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। बीडीओ और एडीओ पंचायत द्वारा…


Spread the love

समाजसेवी ने महिलाओं को वितरित किया सिलाई मशीन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती। जनपद बस्ती में महिला स्वावलंबन आस्था और रोजगार को एक साथ जोड़ने वाली अनूठी पहल देखने को मिली है राम जी का पेड़ा तैयार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *