सचिव रजनी दुबे के आगे पंचायत भवन कलस्टर हुआ फेल

Spread the love

  • पंचायत भवन बट्टूपुर पर नही पहुंची सचिव रजनी दूबे
  • एडीओ पंचायत व बीडीओ की लापरवाही से पंचायत भवन कलस्टर हुआ बेकार
  • सचिव रजनी दूबे की मनमानी से ग्राम पंचायतों में बढ़ रही जनसमस्याएं

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती – विकासखण्ड कप्तानगंज में तैनात सचिव रजनी दूबे पर मनमानी ड्यूटी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। बीडीओ और एडीओ पंचायत द्वारा जारी कलस्टर के अनुसार इन्हें पूरा दिन ग्राम पंचायत बट्टूपुर के पंचायत भवन पर बैठकर सभी ग्राम पंचायतों की समस्याओं का निस्तारण करना है। लेकिन कलस्टर की अनदेखी कर सचिव रजनी दूबे पंचायत भवन पर बैठने वाले कलस्टर को ठेंगा दिखा रही हैं। सुबह 12 बजे तक सचिव रजनी दूबे बट्टूपुर पंचायत भवन पर नहीं पहुंची ।सूत्रों के अनुसार पंचायत भवन में बैठने के बजाय घर पर बैठकर आराम फरमाती है ।

बीडीओ चन्द्रभान उपाध्याय एवं एडीओ पंचायत सुशील कुमार श्रीवास्तव की लापरवाही से मनमानी ड्यूटी करने में सफल सचिव रजनी दूबे सफल हैं । तेज तर्रार सीडीओ सार्थक अग्रवाल के लिए कलस्टर से गायब सचिव रजनी दूबे के खिलाफ कार्रवाई करना चुनौती बना हुआ है । ड्यूटी से गायब रहने के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न होना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है ।


बीडीओ और एडीओ पंचायत की शह पर सचिव रजनी दूबे विकासखण्ड कप्तानगंज की साफ-सुथरी छवि को धूमिल कर रही हैं। सचिव रजनी लगातार ग्राम पंचायतों से गायब रहती है जिससे सचिव रजनी दूबे के अधीन ग्राम पंचायतों में जन समस्याएं बढ़ रही है । अधिकतर ग्राम पंचायतों से सचिव रजनी दुबे के खिलाफ शिकायतें ब्लॉक कप्तानगंज तक पहुंच रही हैं । सचिव न तो विकासखण्ड कप्तानगंज पर और ना ही ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों पर रहती है अर्थात् सचिव रजनी दुबे की मनमानी डियूटी से जन समस्याओं के साथ विकास कार्य ठप्प है ।

सचिव रजनी दुबे के खिलाफ लगातार सम्मानित समाचार पत्रों में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हो रही है लेकिन एडीओ पंचायत व बीडीओ के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है और पूरी तरह से कुंभ कर्णी नींद में मस्त हैं । ड्यूटी से सचिव रजनी दुबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई न होने से सचिव रजनी दुबे का मनोबल बढ़ रहा है और एडीओ पंचायत सुशील कुमार श्रीवास्तव व बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है । अब देखना यह है कि ड्यूटी से गायब सचिन रजनी दुबे के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है ? सीडीओ सार्थक अग्रवाल इस मामले में क्या कार्रवाई करेंगे? या सचिव रजनी दूबे की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कोई सुझाव देना चाहते हैं?


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *