मेडिकल कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज हुआ शुभारंभ

Spread the love

सांसद लालजी वर्मा ने किया उद्धाटन

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज प्रातः 7 बजे किया गया। यह टूर्नामेंट 27 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न टीमों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है। यह आयोजन पावर कॉरपोरेशन के साथ मिलकर सांसद लालजी वर्मा द्वारा प्रायोजित है, जिसमें महामाया मेडिकल कॉलेज का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. मुकेश यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। आयोजन में डॉ0 बृजेश कुमार (अध्यक्ष, स्पोर्ट्स कमेटी), डॉ0 मनोज गुप्ता (सचिव, स्पोर्ट्स कमेटी) एवं सीएमएस डॉ0 अमित पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के सदस्य डॉ0 चंद्रभान, डॉ0 साजन देव एवं डॉ0 अमोद कुमार द्वारा समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे उद्घाटन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ0 विवेक श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह टूर्नामेंट खेल भावना, टीमवर्क एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास है। इस दौरान टांडा ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, सहित अन्य खिलाड़ी एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *