ग्रामोदय आश्रम पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने ‘कृषि कोष’ पुस्तक लिखकर रचा इतिहास

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय उपलब्धि हासिल करते हुए ग्रामोदय आश्रम पीजी कॉलेज, सया के शिक्षकों ने ‘कृषि कोष’ नामक महत्वपूर्ण पुस्तक का लेखन कर न सिर्फ कॉलेज का नाम रोशन किया है, बल्कि कृषि के विद्यार्थियों को एक उपयोगी अध्ययन सामग्री भी प्रदान की है।

कॉलेज के एग्रीकल्चर विभागाध्यक्ष विष्णु कांत, लेक्चरर ऋषभ सिंह एवं अनुराग सिंह द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई इस पुस्तक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित PGT एवं TGT परीक्षाओं के कई वर्षों के सॉल्व प्रश्नों का समावेश किया गया है। यह पुस्तक विशेष रूप से कृषि विषय के अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है, जिससे उन्हें परीक्षा की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी।

शिक्षकों का कहना है कि ‘कृषि कोष’ पुस्तक विद्यार्थियों को न केवल पुराने प्रश्नपत्रों की समझ देगी, बल्कि परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण विषयों पर भी उनकी पकड़ मजबूत करेगी। इस पहल से क्षेत्र के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षकों को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसे नवाचार होते रहेंगे, जिससे शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *