भीटी में चौधरी भगौती प्रसाद विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

Spread the love

यूपी बोर्ड 2026 में क्षेत्र में लहराया परचम, मेधावी छात्रों ने बढ़ाया मान

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में भीटी क्षेत्र स्थित चौधरी भगौती प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

हाईस्कूल वर्ग में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयुष तिवारी ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं अभिषेक ने 88.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर आयुष ने 85.5 प्रतिशत अंक हासिल किए।

इंटरमीडिएट परीक्षा में भी विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सौरभ कुमार ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि अंकित यादव ने 76 प्रतिशत और अपेक्षा कुमारी ने 73 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष भीटी क्षेत्र में इंटरमीडिएट का परिणाम अन्य विद्यालयों की तुलना में बेहतर रहा है। इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया गया है।

प्रधानाचार्य विजय कुमार राव ने कहा कि छात्रों की लगन और शिक्षकों की सतत मेहनत का यह परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। अभिभावकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह में वृद्धि होने की उम्मीद है।


Spread the love

Related Posts

सीयूईटी 2026 में बभनान की बेटियों का जलवा, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम व तृतीय स्थान

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बभनान, बस्ती। आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय, बभनान (गोंडा) की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय…


Spread the love

तेजस फीलिंग स्टेशन पर मनमानी, प्रशासनिक आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती। जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर इन दिनों अव्यवस्था चरम पर पहुंच गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पेट्रोल पंप बदइंतजामी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *