सेंध लगाकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर-नकदी पार

Spread the love

रात में वारदात से दहशत, पुलिस जांच में जुटी

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के हरिनाथपुर लोढवा गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। रात करीब 3 बजे जब मनोज कुमार सिंह लघुशंका के लिए जागे तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा। बाहर से कमरे का दरवाजा बंद था। शोर मचाने पर आंगन में सो रही उनकी माता ने दरवाजा खोला, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला।
पीड़ित के मुताबिक, चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी उठा ले गए।

चोरी गए सामान में सोने के झुमके, बाली, नाक का टॉप्स, कमर की करधनी, हाथ के आभूषण, चाबी का छल्ला सहित चांदी के बर्तन तस्तरी, गिलास, कटोरी, चम्मच, सुपारी, पांच पान, गणेश-लक्ष्मी के चांदी के सिक्के, कपड़े और पीतल का गगरा शामिल हैं। कुल नुकसान लाखों रुपये में बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे। सीढ़ी के पास लगी सीमेंट की जाली तोड़कर पीछे के दरवाजे का ताला कटर जैसी किसी धारदार वस्तु से काटा गया और वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर सो रहे थे।


पीड़ित मनोज कुमार सिंह ने महरुआ थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *