सीयूईटी 2026 में बभनान की बेटियों का जलवा, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम व तृतीय स्थान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बभनान, बस्ती। आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय, बभनान (गोंडा) की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। बीएससी अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की दो होनहार छात्राओं—काजल कश्यप (निवासी: हलुआ बाजार, जनपद बस्ती) एवं शालिनी प्रजापति (निवासी: बेलवारिया जंगल, जनपद बस्ती)—ने सीयूईटी 2026 (वनस्पति विज्ञान) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय रैंकिंग में क्रमशः प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से महाविद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, काजल कश्यप ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं शालिनी प्रजापति ने भी तृतीय स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं भी यदि संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने दोनों छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा शीघ्र ही एक सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों मेधावी छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
प्राचार्य ने यह भी बताया कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इसी का परिणाम है कि यहां के छात्र-छात्राएं लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों सफल छात्राओं को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, छात्राओं के परिवारजनों और क्षेत्रीय नागरिकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
काजल कश्यप और शालिनी प्रजापति की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *