रात में सोते समय अधेड़ की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के आशापार गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशापार निवासी संतोष तिवारी (48) पुत्र स्वर्गीय रामसूरत तिवारी शनिवार रात अपने घर के बाहर सो रहे थे। देर रात किसी अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

सुबह जब ग्रामीणों की नजर खून से लथपथ हालत में पड़े संतोष तिवारी पर पड़ी तो गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पीआरबी और जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) व क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।


थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *