बूथ स्तर पर मजबूत संगठन से ही बनेगी 2027 में भाजपा सरकार : कपिल देव वर्मा

Spread the love

मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने जीवत मंडल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक दल बूथ स्तर पर ही चुनाव जीतता और हारता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय होकर आम मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाना होगा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की साख पूरी दुनिया में बढ़ी है। वैश्विक स्तर पर संघर्ष और अस्थिरता के बीच भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।


कपिल देव वर्मा ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में जनता को किसी प्रकार की समस्या हो तो उसकी जानकारी संगठन और सरकार तक पहुंचाई जाए, ताकि उसका समाधान कराया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी और सरकार हर कार्यकर्ता एवं आमजन के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।


बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद ने की, जबकि संचालन महामंत्री विपिन कनौजिया ने किया। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा अवध क्षेत्र रमापति मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रमुख पार्टीजन उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *