पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी युवाओं के प्रेरणास्रोत, समाजसेवी ने जताया सम्मान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।यूंथ समाज सेवा फाउंडेशन के संरक्षक मंगलमणि तिवारी ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी मिथिलेश त्रिपाठी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की है।मंगलमणि तिवारी ने कहा कि मिथिलेश त्रिपाठी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि युवाओं के अभिभावक और मार्गदर्शक हैं।

उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें बड़े भाई का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहा है, जिसने समाज सेवा के प्रति सोच और कार्यशैली को मजबूत किया।उन्होंने कहा कि मिथिलेश त्रिपाठी का जीवन समाज और युवाओं के लिए समर्पित रहा है। उनके विचारों और कार्यों से प्रेरित होकर कई युवा सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सेवा कार्यों में आगे बढ़ रहे हैं।

युवाओं को हमेशा उनके अनुभव और संरक्षण से नई दिशा मिलती रही है।मंगलमणि तिवारी ने कहा कि उनका रिश्ता किसी राजनीतिक स्वार्थ या व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि निस्वार्थ प्रेम, विश्वास और पारिवारिक जुड़ाव का है। उन्होंने ईश्वर से मिथिलेश त्रिपाठी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद सदैव युवाओं को मिलता रहे, यही सभी की इच्छा है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *