श्रवण क्षेत्र चौकी में तैनात सिपाही ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की श्रवण क्षेत्र चौकी में तैनात सिपाही बृजेश यादव ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को मानवता और सेवा का संदेश दिया।

सिपाही बृजेश यादव ने किसी विशेष जरूरत या अपील का इंतजार किए बिना स्वयं आगे आकर रक्तदान किया। उनके इस सामाजिक और प्रेरणादायक कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

रक्तदान के बाद उन्होंने लोगों से भी अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान जरूर करें, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिसकर्मी का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और मानव सेवा की भावना मजबूत होगी। वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *