अंबेडकर नगर भाजपा की कमान अब दिलीप देव पटेल के हाथों में, संगठन को मिलेगी नई धार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)।भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप देव पटेल को अंबेडकर नगर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय को जिले की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों और दावेदारों की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए आखिरकार भाजपा ने दिलीप देव पटेल पर भरोसा जताया।


जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यालयों से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल छा गया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपने नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया दिलीप देव पटेल इससे पहले भाजपा संगठन में जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

संगठन में उनकी पहचान एक कर्मठ, जुझारू, मृदुभाषी और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में रही है। जमीनी राजनीति पर मजबूत पकड़ और संगठनात्मक अनुभव के चलते वह कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय माने जाते हैं।


भाजपा संगठन में पिछले कुछ समय से जिला अध्यक्ष पद को लेकर अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाएं तेज थीं। ऐसे माहौल में पार्टी नेतृत्व ने दिलीप देव पटेल को जिम्मेदारी देकर संगठन को एकजुट करने का बड़ा संदेश दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि उनके नेतृत्व में भाजपा जिले में संगठन को कितनी मजबूती देती है और आगामी विधानसभा चुनाव में कितना बेहतर प्रदर्शन करती है।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिलीप देव पटेल की नियुक्ति भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम साबित हो सकती है। उनका शांत स्वभाव, संगठन पर मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल पार्टी को आने वाले चुनावों में नई ताकत देने का काम कर सकता है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *