डेढ़ लाख नकदी समेत 50 लाख से अधिक के जेवरात पर किया हाथ साफ

Spread the love

करीब डेढ़ माह पूर्व लाखो रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में नही हो सका है अभी खुलासा

प्रमोद कुमार वर्मा

अम्बेडकरनगर (अवधी खबर) महरुआ थानाक्षेत्र अंतर्गत हरीनाथपुर लोढवा गांव में डेढ़ माह पूर्व सेध लगाकर घर में घुसे अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई थी कि उधर महरुआ थाना क्षेत्र के मनसापुर करोना गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए छत के रास्ते घर में घुसकर डेढ़ लाख रुपये नकद समेत करीब 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनसापुर करोना गांव निवासी घनश्याम चौहान का परिवार गुरुवार रात भोजन करने के बाद घर में ताला बंद कर बाहर सो रहा था। मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोर घर के पीछे लगे बांस के सहारे छत पर चढ़ गए और छत के नीचे बने खुले हिस्से से घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद उन्होंने छत से नीचे आने वाली सीढ़ियों के दरवाजे को खोलकर पूरे घर में आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बताया जाता है कि चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे को अंदर से सिटकनी लगाकर बंद कर दिया, जिससे किसी को उनके घर के अंदर होने की भनक न लग सके। पूरी रात चोर घर में रखे कीमती सामान को खंगालते रहे और अलमारी तथा बक्सों का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेट ले गए।
शुक्रवार सुबह जब परिजन घर के अंदर जाने पहुंचे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। इससे सभी लोग हैरान रह गए। बाद में छत के रास्ते घर में प्रवेश कर दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं।

परिजनों ने सीढ़ियों के रास्ते से जब छत पर पहुंच कर देखा तो वहां पर शराब की पाऊच और गिलास बिखरे हुए थे। यह दृश्य देखकर समानता अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों द्वारा बहुत ही इत्मीनान के साथ इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि चोर घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद तथा करीब 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जिसमें चोरों ने सोने के तीन हार, चार सोने का चैन पांच अंगूठी, मांग टीका,झुमुका, एक कान की बाली सोने का आयरन चांदी के पाव जेब दो करधन एक हाथ पलाई चोरों ने पार कर दिया है।उठा ले गए। चोरी हुए सामान में सोने का हार, चैन, अंगूठियां, सीकड़, करधनी, पाजेब सहित अन्य बहुमूल्य आभूषण शामिल हैं।

पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर को पुलिस ने बदलवाया

पीड़ित परिवार ने बताया कि उसके द्वारा पहले पूरे विवरण के साथ दी गई थी जांच करने आए सब इंस्पेक्टर द्वारा उसे बदलवाकर अपने मन माफिक तहरीर लिखवाई गई है।
क्षेत्र में इतनी बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही चोरों का खुलासा नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। महरुआ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शिवाला पक्का घाट पर भव्य पौधरोपण

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता जलालपुर,अम्बेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शिवाला पक्का घाट पर अत्यंत प्रेरणादायक एवं भव्य पौधरोपण कार्यक्रम…


Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर मोहनलालगंज की 78 ग्राम पंचायतों में 51 हजार पौधों का रोपण

Spread the love

Spread the loveएक पेड़ मां के नाम अभियान को मिला जनसमर्थन…… अवधी खबर संवाददाता मोहनलालगंज, लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड मोहनलालगंज में गुरुवार को ‘एक पेड़…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *