पंचायती राज मंत्री को ज्ञापन देकर विभागीय सेवा नियमावली बनाने की मांग की

Spread the love

श्रवण धाम पर मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर सभी कर्मचारियों के साथ साथ जनता जनार्दन से पेड़ लगाने का किया आह्वान

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अम्बेडकर नगर का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के उपरांत प्रथम आगमन पर कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया कार्यक्रम स्थल श्रवण धाम पर मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर सभी कर्मचारियों के साथ साथ जनता जनार्दन से पेड़ लगाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने पदाधिकारियों के साथ विभागीय सेवा नियमावली बनाने पर मंत्री से चर्चा परिचर्चा किया एवं ज्ञापन देकर सेवा नियमावली बनाने की मांग की गई । जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने कहा कि हम सबको नौकरी करते हुए 16वर्ष बीत चुके हैं हम सब शासन प्रशासन के हर दिशा निर्देशों का पालन भी करते हैं । वैश्विक महमारी कोरोना काल में सफाई कर्मचारियो ने अपने जान की परवाह न करते हुए युद्ध स्तर पर साफ सफाई किया वावजूद इसके ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का विभागीय सेवा नियमावली अभी तक नहीं बनी।

प्रान्तीय संगठन के पत्राचार के उपरांत विभागीय सेवा नियमावली बनाने हेतु निदेशालय ने अपने स्तर से उ. प्र.शासन को बाकायदा प्रस्ताव बनाकर भेजा भी बावजूद अभी तक इस समस्या का निराकरण नहीं हो सका आज दुबारा इसी मुद्दे को जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने उठाया और मंत्री से विभागीय सेवा नियमावली बनाने के लिए निवेदन किया है।अब यह देखने वाली बात होगी कि इस मुद्दे पर सुनवाई होती है या नहीं।
इस मौके जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के अलावा जिला मंत्री रुद्रसेन गौतम,जिला कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद, मोहम्मद इसरार, निजामुद्दीन विनोद कुमार राजभर, राम लौट, कुलदीप कुमार,जयहिंद, शिवकुमार निषाद, अमरजीत श्रषि कपूर संतोष राजभर पंडित सुनील कुमार मिश्रा नेता महेंद्र गौड़ तथा संगठन के पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शिवाला पक्का घाट पर भव्य पौधरोपण

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता जलालपुर,अम्बेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शिवाला पक्का घाट पर अत्यंत प्रेरणादायक एवं भव्य पौधरोपण कार्यक्रम…


Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर मोहनलालगंज की 78 ग्राम पंचायतों में 51 हजार पौधों का रोपण

Spread the love

Spread the loveएक पेड़ मां के नाम अभियान को मिला जनसमर्थन…… अवधी खबर संवाददाता मोहनलालगंज, लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड मोहनलालगंज में गुरुवार को ‘एक पेड़…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *