पर्यावरण संरक्षण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

पानी जंगल खेत बचाएं,धरती पर हरियाली लाएं का लिया संकल्प

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरित एवं सतत भविष्य के लिए मिलकर आगे बढ़ें की थीम को लेकर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन मां फूला देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान पांती कटेहरी में आयोजित हुआ जहां हरिश्चंद्रपुर खजूरडीह अगवल सरखने किशुनीपुर आतडीह आदि ग्राम पंचायतों से 150 से अधिक लोगों ने भागीदार पानी जंगल खेत बचाएं,धरती पर हरियाली लाएं का संकल्प लिया।


रोहिनी नीलेकनि फिलान्थ्राफिस फाउंडेशन के सहयोग से पानी संस्थान अयोध्या के निर्देशन में जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा मंच है। जिसका मुख्य फोकस जलवायु कार्रवाई और कार्बन उत्सर्जन को कम करना है।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र पाती की डा. रेखा वर्मा ने कृषि एवं पशुपालन एक दूसरे के पूरक हैं। पशुपालन से मिलने वाली खाद से हमारी धरती मजबूत होती है। डा. शिवम ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण पर जोर दिया। डा. प्रदीप कुमार ने बागवानी व फ़सल संरक्षण मिट्टीजांच जलवायु अनुकूल कृषि पर जानकारी दिया। संगोष्ठी का संचालन मनोज कुमार ने किया।
संगोष्ठी को सफल बनाने में क्लाइमेट वैरियर लीड शकुंतला यादव क्लाइमेट वैरियर कुसुम निरकला अंजली आकांक्षा छोटेलाल शकुंतला विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *