जनगणना में वार्ड 22 की शानदार उपलब्धि

Spread the love

समय से पूरा हुआ सर्वेक्षण, प्रगणक सम्मानित

अवधी खबर संवाददाता

टांडा,अम्बेडकरनगर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को टांडा नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 22 में निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। इस चरण में प्रत्येक मकान, परिवार तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी का संग्रह किया गया।


वार्ड संख्या 22 में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया। यह पूरा कार्य सुपरवाइजर मुईनुद्दीन की निगरानी एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नागरिकों ने भी जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अधिकारियों के अनुसार सभी निर्धारित मकानों का सत्यापन एवं आंकड़ों का संकलन समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा किया गया, जिससे जनगणना कार्य को सफलता मिली।


जनगणना कार्य की सफलता पर लिपिक एवं जनगणना पटल प्रभारी अरशद जमाल, आर.आई. सलमान खान तथा तकनीकी सहायक मोहम्मद अब्दुल्ला ने वार्ड संख्या 22 की प्रगणक ममता कन्नौजिया को उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य संपादन के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने सुपरवाइजर मुईनुद्दीन एवं प्रगणक ममता कन्नौजिया के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान की सफलता में मैदानी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।


नगर पालिका प्रशासन ने जनगणना कार्य में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं संबंधित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Spread the love

Related Posts

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शिवाला पक्का घाट पर भव्य पौधरोपण

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता जलालपुर,अम्बेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शिवाला पक्का घाट पर अत्यंत प्रेरणादायक एवं भव्य पौधरोपण कार्यक्रम…


Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर मोहनलालगंज की 78 ग्राम पंचायतों में 51 हजार पौधों का रोपण

Spread the love

Spread the loveएक पेड़ मां के नाम अभियान को मिला जनसमर्थन…… अवधी खबर संवाददाता मोहनलालगंज, लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड मोहनलालगंज में गुरुवार को ‘एक पेड़…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *