विश्व पर्यावरण दिवस पर गणेश खेड़ा में पौधारोपण अभियान

Spread the love

एक हजार फलदार व छायादार पौधों का हुआ वितरण

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज, लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत मोहनलालगंज के ग्राम गणेशखेड़ा में मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं युवाओं की राष्ट्र निर्माण में सहभागिता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य निदेशक गोपेश पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं बल्कि सतत चलने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पांच जनपदों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच युवा मंडलों को मेरा युवा भारत द्वारा गोद लिया जाएगा, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ युवाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि इस अभियान की शुरुआत लखनऊ के लक्ष्य यूथ फाउंडेशन को गोद लेकर की जा रही है। उन्होंने संस्था द्वारा युवाओं और समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।


इस अवसर पर जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक एवं चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ ने ग्रामीणों को एक हजार फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि हम अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने युवाओं से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का भी आह्वान किया।मेरा युवा भारत, लखनऊ के उपनिदेशक अनुराग यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को युवा मंडलों के माध्यम से जोड़कर सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।


लक्ष्य यूथ फाउंडेशन, लखनऊ के प्रबंधक अवधेश कुमार ने बताया कि उनका यूथ क्लब पिछले दस वर्षों से समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और सामाजिक विकास के कार्यों में योगदान देती रहेगी।


कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रवि दीक्षित ने मेरा युवा भारत की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पूर्व प्रधान गिरिजा शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा, ग्रामवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *