ईद-ए-गदीर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। नगर व क्षेत्र में ईद-ए-गदीर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिया मुसलमानों ने ईद-ए-गदीर के मौके पर पूरी रात्रि इमामबाड़ों में महफ़िल का आयोजन कर जश्न मनाया।

वहीं मस्जिदों में आमाल-ए-ईद-ए-गदीर का आयोजन किया। वक्फ मस्जिद रौज-ए-हजरत कासिम में मौलाना रहबर रज़ा सुल्तानी, जाफराबाद स्थित मस्जिद इमाम जैनुल आबेदीन में मौलाना जैगम अब्बास बाकरी, हैदरी मस्जिद में मौलाना मोहम्मद जावेद नजमी, बड़ी मस्जिद में तंजीम जाफरी के तत्वावधान में मौलाना मेहंदी हसन वाइज ने ईद गदीर की विशेष नमाज अदा कराई।

तंजीम जाफरी के तत्वावधान में आयोजित 41 वें दौर के परम्परागत कार्यक्रम में उमड़े अकीदतमंदो को खिताब करते हुए मौलाना ने कहा कि हज़रत अली अलैहिस्सलाम की विलायत के मौके पर सभी दुआएं क़ुबूल होती है। गदीर की पूर्व रात्रि में उस्मानपुर, नगपुर , मुस्तफाबाद में उलमाओं व शायरों ने हज़रत अली अलैहिस्सलाम की ताज पोशी पर चर्चा की।

कार्यक्रम में शेख इब्ने हसन जाफरी, इफ्तेखार हुसैन,महताब हुसैन,अली हैदर, साजिद, अकबर एजाज,अंसर जलालपुरी का सहयोग रहा। जाफराबाद स्थित बड़ा हुसैनी चौक में अंजुमन जुल्फिकारिया के बैनर तले ज़श्न ईद गदीर का आयोजन किया गया जहां पूरी रात्रि शायरों ने अपने कलाम के माध्यम से हज़रत इमाम अली के फजाएल पढ़ते हुए कसीदा ख्वानी की।

शुक्रवार को दोपहर बाद से चिलवनिया स्थित कदीमी बड़ी दरगाह में लगे मेले में महिलाओं का हुजूम उमड़ा जहां जायरीनों ने फातेहा ख्वानी कर मुल्क की खुशहाली की दुआएं मांगी। बड़ी दरगाह चिलवनिया में कोतवाल अजय प्रताप यादव पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *