जालसाज़ ने फर्जी जांच अधिकारी बनकर लोगों को किया गुमराह, डीएम से कड़ी कार्रवाई की मांग

Spread the love

बस्ती। जनपद में एक शातिर युवक की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है जिसने जिला प्रशासन को हिला कर रख दिया बता दें कि एनजीओ कि आड़ में खुद को सहायक जांच अधिकारी बताने वाले इस युवक भंडाफोड़ तब हो गया जब इसका पुलिस अधिकारियों की तरह प्रोसिडिंग अपनाया गया लेटर पैड सामने आया। बता दें कि सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि एक पत्र में पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी गई है जिसमें लिखा गया है कि दो अप्रैल सन् 2024 को दर्ज एक शिकायत की जांच सहायक जांच अधिकारी वीर प्रताप यादव द्वारा की गई।

आपको बताते चलें कि रिपोर्ट दावा किया गया है कि सर्विलांस टीम ने सीडीआर निकाला और एसओजी टीम के संयुक्त कार्यवाही में एक संदिग्ध को उठाया गया मगर चार अप्रैल सन् 2024 को साक्ष्य के अभाव में उसे छोड़ दिया गया। बता दें कि बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखि़र वह संदिग्ध व्यक्ति कौन था जिसको दो दिनों तक हिरासत में रखा गया इस प्रकरण के बाद पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया है। बता दें कि इस फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही इस युवक के कई और लेटर भी वायरल हो गया जिनकी जांच जारी है इतना ही नहीं इस शख्स के पुलिस कर्मियों के साथ तस्वीरें तथा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इस मामला और तूल पकड़ लिया है। बता दें कि उक्त प्रकरण को लेकर बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धेश राणा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप है ज्ञापन में कहा गया है कि आरोपी जालसाज ने ट्रूकालर पर अशोक लाट लगाकर राष्ट्रीय चिन्ह का घोर अपमान किया साथ ही लोगों को गुमराह करके अपना प्रभाव जमाने का कोशिश किया है इसलिए इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *