चुन्हा में सजी सांस्कृतिक चौपाल लोकगीत लोक नृत्यों ने बटोरी वाहवाही

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुलतानपुर।जनपद के चूनहा गांव में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकर के रिपेट्री अनुदान के अन्तर्गत पंडित राम फेर मिश्रा सेवा संस्थान देवरी तारन पट्टी परसा डंडवा द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक लोकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति लोक गीत भजन और पांरम्परिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ रबीन्द्र यादव एंव उनकी टीम द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से किया गया। इसके बाद गणेश वंदना अवधी लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्ति मय बना दिया। गणेश भगवान तथा राधा कृष्ण की आकर्षक झांकियों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।


लोकोत्सव के अगले चरण में पांरम्परिक लोक कलाकार रुचि यादव एवं उनकी टीम ने लोकगीत सोहर लोक नृत्य और सांस्कृतिक झाकियों की अनुपम प्रस्तुतियां देकर खूब वाह वाही बटोरीं कलाकारों ने एक जीवंत प्रस्तुतियों ने ग्रामीण संस्कृति की समूह विरासत को मंच पर साकार कर दिया।


कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज तिवारी ने किया। समापन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने सभी लोक कलाकारों अतिथियों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुऎ लोग संस्कृति के संरक्षण और संवरधन के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर और रवि विकास मिश्रा राहुल पांडे विवेक मौर्य रजनी सिंह साहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एव संस्कृत प्रेमी अपस्थित रहे। कार्यक्रम ने संस्कृति के प्रति नई ऊर्जा और नया उत्साह संचार किया।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं…


Spread the love

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत…..

Spread the love

Spread the loveमोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ पर बीते मंगलवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *