चुन्हा में सजी सांस्कृतिक चौपाल लोकगीत लोक नृत्यों ने बटोरी वाहवाही

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुलतानपुर।जनपद के चूनहा गांव में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकर के रिपेट्री अनुदान के अन्तर्गत पंडित राम फेर मिश्रा सेवा संस्थान देवरी तारन पट्टी परसा डंडवा द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक लोकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति लोक गीत भजन और पांरम्परिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ रबीन्द्र यादव एंव उनकी टीम द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से किया गया। इसके बाद गणेश वंदना अवधी लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्ति मय बना दिया। गणेश भगवान तथा राधा कृष्ण की आकर्षक झांकियों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।


लोकोत्सव के अगले चरण में पांरम्परिक लोक कलाकार रुचि यादव एवं उनकी टीम ने लोकगीत सोहर लोक नृत्य और सांस्कृतिक झाकियों की अनुपम प्रस्तुतियां देकर खूब वाह वाही बटोरीं कलाकारों ने एक जीवंत प्रस्तुतियों ने ग्रामीण संस्कृति की समूह विरासत को मंच पर साकार कर दिया।


कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज तिवारी ने किया। समापन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने सभी लोक कलाकारों अतिथियों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुऎ लोग संस्कृति के संरक्षण और संवरधन के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर और रवि विकास मिश्रा राहुल पांडे विवेक मौर्य रजनी सिंह साहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एव संस्कृत प्रेमी अपस्थित रहे। कार्यक्रम ने संस्कृति के प्रति नई ऊर्जा और नया उत्साह संचार किया।


Spread the love

Related Posts

एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveबस्ती। रेलवे यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ा गया…


Spread the love

शासन का आदेश ठंडे बस्ते में? ट्रांसफर के बाद भी कुर्सी पर काबिज EO, सिस्टम पर बड़े सवाल

Spread the love

Spread the loveतत्काल कार्यमुक्ति के निर्देश के बावजूद नहीं हुआ अनुपालन, अंदरखाने ‘मैनेजमेंट’ की चर्चाएं तेज बस्ती। नगर पंचायत भानपुर की अधिशासी अधिकारी रिचा सिंह के स्थानांतरण के बाद भी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *