जन सुनवाई शिकायत का दिखा असर, शेखपुर जाफर के ट्रांसफार्मर को मिलेगा सुरक्षा कवच

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सोहावल/अयोध्या। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। विकासखंड सोहावल के शेखपुर जाफर गांव में लंबे समय से बिना सुरक्षा जाली के खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बना हुआ था। अब विद्युत विभाग ने इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


गांव की आबादी के बीच स्थित ट्रांसफार्मर के चारों ओर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था न होने से बच्चों, पशुओं और राहगीरों के लिए हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। कई बार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने पर गांव निवासी एवं समाजसेवी मोहम्मद फहीम ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से मामला उठाया और संभावित खतरे की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।


शिकायत की जांच के बाद अधिशासी अभियंता रोहित जैन ने संबंधित अधिकारियों को ट्रांसफार्मर के चारों ओर लोहे की सुरक्षा जाली लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही कार्य पूर्ण कर ट्रांसफार्मर को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित मांग पूरी होने जा रही है।

सुरक्षा जाली लगने से गांव के बच्चों, पशुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा किसी भी संभावित दुर्घटना की आशंका समाप्त हो जाएगी।
ग्रामीणों ने समाजसेवी मोहम्मद फहीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाने के कारण ही विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी। गांववासियों ने उम्मीद जताई कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित बनाया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *