अयोध्या में बनेगा 4.92 करोड़ रुपये की लागत का आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस और उत्तर प्रदेश जल निगम को सौंपी गई है तथा इसे एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके साथ ही परियोजना में प्लंबिंग, सेनेटरी, सीवरेज व्यवस्था और आंतरिक विद्युतीकरण जैसे आवश्यक अवस्थापना कार्य भी शामिल हैं। परियोजना के लिए अब तक 2.16 करोड़ रुपये की धनराशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है।

स्टेडियम के निर्माण से छात्रों और स्थानीय खिलाड़ियों को वर्षभर बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखरने और आगे बढ़ने के लिए नया मंच प्राप्त होगा।


Spread the love

Related Posts

स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल! महीनों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, सफाई व्यवस्था भी बदहाल

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर) । जिले में स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। कहीं सामुदायिक शौचालय महीनों…


Spread the love

पेट दर्द के इलाज में इंजेक्शन के बाद किशोरी की मौत, जांच के बीच बीके मेडिकल स्टोर सील

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाताअम्बेडकरनगर( प्रमोद कुमार वर्मा)। जिले के बरधाभिरा गांव में 13 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *