विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ आइकॉन प्रवीण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में युवान फाउंडेशन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों एवं जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान न केवल एक महान सेवा है, बल्कि यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं स्टाफ की देखरेख में सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
युवान फाउंडेशन विगत वर्षों से रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

शिविर में मुख्य रूप से रक्त कोष प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता, सत्य प्रकाश आर्य, डॉ. जय प्रकाश यादव, काउंसलर दीपक नाग, राजकुमार एवं राकेश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आज के प्रमुख रक्तदाताओं में अम्बरीन मंसूर (5वीं बार), प्रवीण कुमार गुप्ता (31वीं बार), प्रमन श्रीवास्तव (20वीं बार), विवेक जायसवाल (16वीं बार), दीपक, उमंग मांझी, वीरेन्द्र मांझी, आलोक मांझी, अवनीश सिंघल, बृजेश कुमार, फरहान, धर्मवीर भारती, अमरजीत सोनी, अनिल सोनी, अमन, दीपक कन्नौजिया,

सुमित गुप्ता, अजीत यादव, आनंद कुमार, मुकेश शर्मा एवं अमन कुमार वर्मा शामिल रहे।अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveकुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन…


Spread the love

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में पहली सांगठनिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *