भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में पहली सांगठनिक बैठक संपन्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों की प्रथम सांगठनिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने अपने कार्यकाल की पहली जिला बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी ने देश की तस्वीर ही नहीं, बल्कि तकदीर भी बदल दी है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश ने मोदी भरोसा जताया, 2019 में पहले से अधिक बहुमत दिया और 2024 में लगातार तीसरी बार उन्हें चुनकर यह स्पष्ट कर दिया कि देश वादों से अधिक काम को महत्व देता है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला, मंडल और बूथ स्तर की बैठकों को संगठन की योजनानुसार व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्ध जन सम्मेलन), प्राकृतिक खेती कार्यशाला, जिला प्रशिक्षण वर्ग, विश्व योग दिवस, जनकल्याण शिविर तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा की।


बैठक के अंत में टिफिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने किया, जबकि संचालन जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया। बैठक में विधायक धर्मराज निषाद, चेयरमैन ओंकार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, अनिल वर्मा ‘मौसम’, रामपति मौर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राणा रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अमित पाण्डेय, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, दीपक तिवारी, सुनील पासवान, इन्द्रेश निषाद, शिव पूजन राजभर, रितु बहल, आकाश वर्मा, राम किशोर राजभर, जावेद मलिक, मनीष मिश्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं…


Spread the love

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत…..

Spread the love

Spread the loveमोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ पर बीते मंगलवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *