बड़े मंगल पर सुंदरकांड रामायण पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब भक्तिमय हुआ धरमपुर गांव

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। जनपद के थाना महरुआ क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर में जेष्ट माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर राम प्रकाश सिंह राजपूत (आयुष टेंट हाउस महरूआ) द्वारा आयोजित सुंदरकांड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री राम एंव संकट मोचन हनुमान जी महाराज की अराधना की।

पूरे गांव का वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा। तथा जय श्री राम और जय बजरंगबली की जय घोष से क्षेत्र गुंज उठा।
शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है ।मान्यता है। कि इस दिन विधि विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं ।तथा सुख समृद्धि और मंगल की प्राप्ति होती है। बड़े मंगलवार पर हनुमान जी अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

आयोजित सुंदरकांड रामायण पाठ में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से सहभागिता करते हुए हनुमान जी महाराज के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की ।उपस्थिति भक्तों ने क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पूण्य लाभ प्राप्त किया।

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ग्राम वासियों एवं आयोजक जयप्रकाश सिंह ओम प्रकाश सिंह श्री प्रकाश सिंह महाबल सिंह राजू सिंह सोंटी सिंह प्रधान राहुल सिंह प्रधान राधेश्याम दुबे पूर्व प्रधान राज नारायण सिंह पप्पू सिंह शुभम सिंह राजेंद्र प्रसाद सिंह राजबहादुर सिंह परिवार का विशेष योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक एवं धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।

s


Spread the love

Related Posts

तेज रफ्तार का कहर कार पेड से टकरा कर खेत में गिरी, महिला घायल अफरा तफरी का माहौल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर।जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर माधव पुर के पास टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित…


Spread the love

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, इलाके में शोक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मथानी नोनरा में सोमवार शाम एक 32 वर्षीय युवक का शव चक मार्ग के किनारे पड़ा मिलने से हड़कंप मच…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *