शादी टूटने के सदमे में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के असरफपुर बरवा गांव में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी तत्काल मौके पर पहुंचना पड़ा।


जानकारी के अनुसार असरफपुर बरवा निवासी जिया उल हक (25 वर्ष) पुत्र ऐनुल हक की शादी उसी समुदाय की एक युवती से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश विवाह संबंध को लेकर सहमति नहीं बन सकी, जिससे युवक गहरे मानसिक तनाव में आ गया। इसी आघात में मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गांव के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे, वहीं ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

खबर लिखे जाने तक युवक टावर पर ही मौजूद था और पुलिस, प्रशासन तथा परिजन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि सभी की निगाहें युवक के सकुशल नीचे उतरने पर टिकी हैं।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *