बैंक ऑफ बड़ौदा हंसवर में कूटरचित एग्रीमेंट का आरोप, एसपी से एफआईआर दर्ज कराने की मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के निवासी हरिश्चन्द्र पुत्र रूद्र प्रसाद ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा हंसवर के तत्कालीन अधिकारियों और एक पक्षकार पर कूटरचित एग्रीमेंट तैयार कर बैंक परिसर की भूमि से जुड़े अभिलेखों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, वर्ष 1970 में गाटा संख्या 772क की भूमि विश्वनाथ, हरिश्चन्द्र एवं सन्तराम पुत्रगण रूद्र प्रसाद के नाम रजिस्टर्ड बैनामे से खरीदी गई थी। वर्ष 1980 में इसी भूमि पर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा हंसवर की स्थापना हुई और बैंक भवन का निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप कराया गया।हरिश्चन्द्र का आरोप है कि 17 अप्रैल 1984 को बैंक और विश्वनाथ प्रसाद सोनी के बीच हुए रजिस्टर्ड एग्रीमेंट में गाटा संख्या का उल्लेख नहीं किया गया तथा चौहद्दी भी गलत दर्ज की गई।

इसके बाद 1987, 1999, 2010 और 2018 में किए गए एग्रीमेंटों में भी गाटा संख्या का उल्लेख नहीं किया गया और कथित रूप से मनगढ़ंत चौहद्दी दर्शाकर वास्तविक स्थिति को बदलने का प्रयास किया गया।शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 1986 में बैंक के विधि सलाहकार की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बैंक परिसर गाटा संख्या 772क पर संचालित होना दर्ज था, लेकिन बाद के दस्तावेजों में गाटा संख्या 768 अथवा अन्य विवरण दर्शाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए।

आरोप है कि वर्ष 2018 के एग्रीमेंट में फर्जी चौहद्दी दर्शाते हुए आसपास के कई मकानों और प्लॉटों को भी प्रभावित किया गया।हरिश्चन्द्र ने आरोप लगाया कि उनके पिता रूद्र प्रसाद की मृत्यु के बाद भूमि तीनों भाइयों के नाम दर्ज होने के बावजूद विश्वनाथ प्रसाद सोनी ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक से मिलीभगत कर अकेले एग्रीमेंट करा लिया, जिससे स्वयं लाभ लेने का प्रयास किया गया।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित बैंक अधिकारियों एवं अन्य आरोपितों के विरुद्ध कूटरचना, धोखाधड़ी और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *