आरक्षित पद पर सामान्य की नियुक्ति, जनसूचना से खुलासा, कार्यवाही की माँग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र के पंडित नेहरू स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सर्वेपुर निकसपुर में वर्ष 2016 में हुई पिछड़े व्यक्ति के सीट पर हुयी सामान्य अरविंद कुमार मिश्र की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव शंकरपुर वर्जी निवासी शशिकांत मिश्रा ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग मुख्य मंन्त्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ सहित विभिन्न उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर नियुक्ति में अनियमियता का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता शशिकांत मिश्रा का आरोप है कि विद्यालय की प्रबंध समिति ने वर्ष 2016 में अरविंद कुमार मिश्रा की नियुक्ति ऐसे पद पर कर दी, जो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति सामान्य वर्ग से विलान करते हैं, ऐसे में यह नियुक्ति नियमों के विपरीत है। उन्होंने इस नियुक्ति को निरस्त करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर बर्खास्तकर अन्य वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।


शशिकांत मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस मामले से संबंधित जानकारी आरटीआई से प्राप्त हुई है। उनका दावा है कि आरटीआई से मिले दस्तावेजों के आधार पर ही उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायती पत्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी अंबेडकरनगर तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है। उनके अनुसार सभी संबंधित कार्यालयों में शिकायत प्राप्त हो चुकी है।


हालांकि, इस मामले में समाचार लिखे जाने तक विद्यालय प्रबंध समिति अथवा संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।


Spread the love

Related Posts

13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का समापन, नौ ब्लॉकों के युवाओं को मिला प्रमाणपत्र

Spread the love

Spread the loveएग्रीजंक्शन योजना से गांव-गांव तक कृषि सेवाएं पहुंचाने का संकल्प, स्वरोजगार के लिए होंगे तैयार अवधी खबर संवाददाताअम्बेडकरनगर। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित बड़ौदा आरसेटी, अम्बेडकरनगर में आयोजित…


Spread the love

यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर के मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में बुधवार को यूको बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *