परसावॉ महोला गाँव पंचायत क़ी खुली बैठक मे कौशल्या निषाद सर्वसम्मत से कोटेदार चुनी गयी

Spread the love

चार माह पूर्व कोटेदार के निधन से खाली हुई थी कोटे क़ी दुकान

अवधी खबर संवाददाता

तारुन,अयोध्या। ब्लाक क्षेत्र क़ी ग्राम पंचायत परसावा महोला मे कोटा चयन को लेकर मंगलवार को हुई गांव सभा क़ी खुली बैठक हंगामे व गहमा गहमी के बीच आयोजित क़ी गयी। जिसमे आदर्श स्वयं सहयता समूह क़ी कौशल्या निषाद गांव के 177 लोगो के जन समर्थन के बीच कोटेदार चुन लीं गयी।

जबकि विपक्ष के जनसमर्थन के बाद भी अंकुर स्वयं सहयता समूह क़ी विमला कोरी चुनाव मे हार का सामना करना पड़ा। बताया गया क़ी गांव सभा के पूर्व कोटेदार रहे सुरेंद्र प्रताप सिंह का चार माह पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद गांव सभा मे संचालित दूसरे कोटे मे यह कोटा सप्लाई विभाग ने अटैच कर दिया। लेकिन पूर्व कोटेदार रहे सुरेंद्र प्रताप सिंह क़ी बहु दीपा सिंह ने कोटे क़ी दुकान के लिये अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुये उच्चधिकारियों को आनलाइन शिकायती पत्र देकर कोटा देने क़ी मांग क़ी थी।

लेकिन उनके पति के सहारनपुर जिले के एक सरकारी विद्यालय मे नौकरी करने के चलते उन्हें पात्रता सूची से बाहर कर दिया गया। इसके बाद एसडीएम ने तारुन खण्ड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर कोटा चयन का प्रस्ताव माँगा। तब बीडीओ आनंद कुमार श्रीवास्तव ने कोटा चयन को एक चयन समिति का गठन किया। इसके बाद गाँव सभा क़ी दो बार चयन समिति ने खुली बैठक बुलाई और बहुमत न होने पर दोनों बार बैठक स्थगित करनी पडी। ग्राम प्रशासक गया प्रसाद उर्फ़ मंगल कंनौजिया ने बताया क़ी मंगलवार को समिति ने पुनः कोटा चयन को खुली बैठक गांव सभा के पंचायत भवन पर बुलाई थी।

बैठक मे आदर्श स्वयं सहयता के जन समर्थन मे गांव के 177 लोग आगे आ गये और चयन समिति ने उनकी गणना कराकर कौशल्या निषाद को कोटेदार घोषित किया। चयन समिति मे एडीओ आईएसवीं सुरेश कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर जयनरायन, एडीओ समाज कल्याण मनीष वर्मा, सचिव महेंद्र वर्मा, पंकज वर्मा के अलावा थानाध्यक्ष तारुन लालचंद सरोज माय दलबल के मौके पर मौजूद रहे और शान्ति व्यवस्था के बीच चुनाव सम्पन्न कराया।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *