वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

परित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे एवं राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह के नेतृत्व में समाजसेवियों ने अकबरपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को पौष्टिक भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान शिवम, मंदीप, सच्चिदानंद मिश्र, सत्यम दूबे, सूरज गुप्ता, राम सिंह, रामप्रताप सिंह, भारत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर बिपिन दूबे ने कहा कि समाज के सभी लोगों को आगे आकर वृद्धजनों के साथ समय बिताना चाहिए और परित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार, सम्मान और अपनापन देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता की गोद में बच्चे पलकर बड़े होते हैं, जीवन के अंतिम पड़ाव में उन्हीं का परित्याग कर देना बेहद चिंताजनक है। समाज को इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से बुजुर्गों की सेवा और सम्मान के लिए आगे आने की अपील की।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *