श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा फैसला!धार्मिक समिति का गठन, मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का करेगी संचालन

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता


अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की गई। ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के धार्मिक कार्यों के संचालन के लिए एक धार्मिक समिति का गठन किया है। यह समिति मंदिर में होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-अर्चना, वार्षिक उत्सवों तथा अन्य आध्यात्मिक आयोजनों की देखरेख और संचालन करेगी। समिति में कुल 9 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें अयोध्या के 5 संत तथा देश के विभिन्न पीठों एवं ट्रस्ट की ओर से 4 धर्माचार्य सदस्य होंगे।


अयोध्या से समिति के सदस्य महंत कमलनयन दास महाराज (मणिराम छावनी), रामानंद दास जी महाराज (रामकथा कुंज), राजकुमार दास जी (रमावल्लभा कुंज)
मिथिलेश नंदिनी शरण जी महाराज महंत दिनेन्द्र दास जी महाराज (निर्मोही अखाड़ा) एवं ट्रस्ट की ओर से नामित सदस्य जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद महाराज,
स्वामी परमानंद जी महाराज, पेजावर पीठ, उडुपी के विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज, गोविंद देव गिरी महाराज
बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ट्रस्ट ने प्रवक्ता (स्पोक्सपर्सन) नियुक्त करने का भी फैसला किया है। प्रवक्ता की नियुक्ति के बाद ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक जानकारी और निर्णयों की नियमित रूप से सार्वजनिक जानकारी साझा की जाएगी।


ट्रस्ट का मानना है कि धार्मिक समिति के गठन से श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों और परंपराओं का संचालन अधिक व्यवस्थित एवं परंपरानुकूल तरीके से किया जा सकेगा।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *