पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल….

Spread the love

मोहनलालगंज, लखनऊ। सड़क किनारे पैदल जा रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायबरेली जनपद के रामपुर सुदौली निवासी रामसजीवन पुत्र रजऊ, ने मोहनलालगंज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पिता रजऊ बीते 12 जून 2026 को अपनी पुत्री की ससुराल गनेशखेड़ा आए थे।

वह सड़क की पटरी पर पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार हीरो स्प्लेंडर बाइक UP-32 NW 4528 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी।हादसे में रजऊ के सिर में गंभीर चोटें आईं तथा पैर में फ्रैक्चर हो गया। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। परिजनों के अनुसार इलाज में अब तक करीब दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, जिसके लिए उन्हें कर्ज तक लेना पड़ा।पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *