अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

अम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
नेहा की इस शानदार सफलता से उनके परिवार, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए इसे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।


अपनी सफलता पर नेहा यादव ने कहा,यह सफलता मेरे माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के निरंतर सहयोग व आशीर्वाद का परिणाम है। मैंने हमेशा ईमानदारी और अनुशासन के साथ पढ़ाई की और कभी हार नहीं मानी। मेरा मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है।उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए कहा,किसी भी असफलता से निराश होने की बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और धैर्य ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।लोगों का कहना है कि नेहा की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास यह साबित करते हैं कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *