घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।अहिरौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए मारपीट की घटना से इनकार किया है।

पीड़िता संगीता पत्नी स्वर्गीय संत राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 2 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:10 बजे छोटी बहू अर्चना वर्मा, अंकित, अनुराग वर्मा, सुग्रीव वर्मा निवासी पिछौरा थाना तारुन जनपद अयोध्या सहित कुछ अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित जबरन घर में घुस आए और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट करने लगे।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी बहू सरोज, बेटी अंतिमा तथा अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही उनका आरोप है कि थाना अध्यक्ष विपक्षी पक्ष को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और उनकी शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उधर, थाना अध्यक्ष अहिरौली का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का नहीं है तथा लगाए गए आरोप निराधार प्रतीत होते हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *