मानवाधिकार महासंघ की बैठक में पदाधिकारियों का मनोनयन

Spread the love

गोण्डा। गुरुवार दिनांक 27 फरवरी को मानवाधिकार महासंघ की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शोएब अख्तर के निजी आवास पर साहबगंज बड़गांव में आयोजित की गयी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष असद खान मौजूद रहे व बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शोएब अख्तर ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष असद खान ने प्रदेश में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर चिन्ता जताई व शोषण के खिलाफ प्रदेश सरकार के दोहरी न्याय प्रणाली की कड़े शब्दों में निन्दा की और सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने व समाज को जागरुक व संगठित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मुहिम चलाने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शोएब अख्तर ने
कहा मानव अधिकार महासंघ दबे कुचले की आवाज बनकर हमेशा पूरी टीम के युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गरीब मजलूम की आवाज बनकर खड़ा मिलेगा।

शोएब अख्तर ने अपने संगठन के साथियों से कहा कि सभी साथी एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाएं उन्होंने संगठन के साथ खड़े होने की सभी से अपील की। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष असद खान के द्वारा, राजा अली को राष्ट्रीय सचिव, सै० रहमान वारसी को राष्ट्रीय सचिव यूथ प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अन्याय शोषण व भ्रष्टाचार का खुलकर मुकाबला करने की शपथ ली। नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव राजा अली ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अतिशीघ्र पूरे देश,व प्रदेश में संगठन का विस्तार करने का वादा किया। बैठक में अनेकों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *