अयोध्या में भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Spread the love

एकता, अखंडता और समानता का दिया संदेश, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की ओर से शनिवार को जनपद अयोध्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला उपाध्यक्ष राजा राम रावत के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और समानता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा सोहावल-बीकापुर क्षेत्र के ग्राम लखौरी से प्रारंभ होकर थाना रौनाही, सोहावल बाजार, बरौली, संजयगंज बाजार, मजनवा, सुरवारी होते हुए बड़ा गांव, बरसंडी हाईवे और एकता से होकर लखौरी ब्रिज के पास पहुंची, जहां यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

पूरे मार्ग में भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में जिला अध्यक्ष देवेश कुमार पिंटू, संजय रावत, राहुल भारती, अजय आजाद, प्रमोद प्रधान, जिला पंचायत सदस्य रमेश, दीपू शर्मा, अमरनाथ फैजाबादी, अनिल भारती सुद्र, विशाल अंबेडकर तथा एडवोकेट अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समानता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।


Spread the love

Related Posts

महामाया मेडिकल कॉलेज में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

Spread the loveआजादी हमें असंख्य बलिदानों के बाद मिली- डॉ0 मुकेश यादव अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण…


Spread the love

तीन हजार विद्यार्थियों की तिरंगा रैली ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में शनिवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *