राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा अंबेडकरनगर, मेडिकल कॉलेज चौकी पर शान से लहराया गया तिरंगा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2026 जनपद में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में अलीगंज थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज चौकी सद्दरपुर में चौकी प्रभारी रवीश कुमार यादव के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। तिरंगा फहराते ही परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी रवीश कुमार यादव ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। उनके त्याग और देशप्रेम को सदैव याद रखना तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार सरोज, अनिल राज, सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *