मंडलायुक्त ने आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ की मासिक समीक्षा बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love

बस्ती। विकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुयी। उन्होने फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्राप सर्वे, स्वास्थ्य, वैक्सिनेशन, आई.जी.आर.एस., पशुपालन, दशमोत्तर छात्रवृत्ति, बोर्ड परीक्षा, मघ्यान्ह भोजन सहित महत्वपूर्ण बिन्दुओं की गहनतापूर्वक समीक्षा किया। डिजिटल क्राप सर्वे में उन्होने पाया कि मण्डल में बस्ती जनपद का स्थान 39वॉ, सिद्धार्थनगर का 26वॉ तथा संतकबीर नगर का 19वॉ है। उक्त के संबंध में संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चन्द्र तिवारी ने बताया कि सर्वेयर एवं लेखपाल के माध्यम से प्रत्येक दिन 100 सर्वे के आधार पर कार्य कराया जा रहा है अगले 15 दिवस में संभावित लक्ष्य के सापेक्ष अधिकतम कार्य की प्रगति हो जायेंगी।

उन्होने फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति के बारे में बताया कि निरन्तरतापूर्वक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करायी जा रही है मण्डलायुक्त ने ई-आफिस प्रणाली से लिंक कराये जाने हेतु मण्डल के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शीघ्रातीशीघ्र ई-आफिस से अपने कार्यालय को लिंक करायें ।उक्त के संबंध में उप निदेशक अर्थ व संख्या अमजद अली अंसारी ने बताया कि जिला स्तर पर डीएसटीओ तथा एनआईसी के माध्यम से यह कार्य कराया जा रहा है शीघ्र ही इस संबंध में एक मीटिंग आयोजित की जायेंगी जिसमें आ रही समस्याओं के निस्तारण के संबंध में जानकारी एवम तेजी से प्रगति लाये जाने हेतु कार्यवाही किया जायेंगा अपर आयुक्त प्रशासन राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि आईजीआरएस के प्रकरणों को अधिकारी गण तत्काल निस्तारित कराये। किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में ना रहने दें। समयबद्ध निस्तारण ना होने से मण्डल की रैंक प्रभावित होती है। अपर निदेशक पशुपालन डा. राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मण्डल में गोचर भूमि को अवैध कब्जामुक्त कराया जा रहा है, जिससे गोशालाओं में संरक्षित पशुओं के चारे की व्यवस्था करायी जायेंगी।

संचालित बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत आयुक्त ने सुरक्षा व सतर्कता के संबंध में भी समीक्षा किया। बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त बलराम कुमार ने किया। इसमें जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, संतकबीर नगर महेन्द्र सिंह तंवर, सिद्धार्थ नगर राजा गड़पति आर., सीडीओ जयेन्द्र कुमार, जयकेश त्रिपाठी, उप निदेशक दिव्यांग अनूप सिंह, मत्स्य के डा. जी.सी. यादव, सीएमओ बस्ती डा. आर.एस. दुबे, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, उद्यान निरीक्षक भानुप्रताप त्रिपाठी, सुहेल अहमद सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *