महिला जन सुनवाई दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती ऋतु शाही ने की जन सुनवाई

Spread the love

बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर राजकीय गेस्ट हाउस सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्या श्रीमती ऋतु शाही ने महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई की। महिला जन सुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्या श्रीमती ऋतु शाही द्वारा सुभावती देवी पत्नी वीपत थाना नगर, बिन्दु भारती पत्नी शिव प्रसाद थाना वाल्टरगंज, राधेश्याम पुत्र बाबूराम थाना भानुपर, भुवनेश्वरी देवी पत्नी लाल जी त्रिपाठी थाना सोनहा, गीता मिश्रा पत्नी युगुल किशोर थाना कलवारी, आकांक्षा श्रीवास्तव, अली हसन थाना पैकोलिया, ललिता देवी पत्नी गौरी शंकर दूबे थाना परसरामपुर, सोनी यादव पत्नी कनिक राम यादव थाना पैकोलिया, प्रीती चौधरी पत्नी विवेक चौधरी थाना कोतवाली, वन्दना गोस्वामी पत्नी मंगरू थाना रूधौली, सुदामा देवी पत्नी धनश्याम थाना कलवारी, आशा देवी पत्नी गीतारे थाना कप्तानगंज, परमीला वर्मा पुत्री फूलचन्द्र थाना कप्तानगंज, पूजा जायसवाल पत्नी अमित थाना सोनहा, लक्ष्मी गौड़ थाना लालगंज, सुमन पत्नी महेन्द्र थाना रूधौली, संगीता देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद थाना पुरानी बस्ती, दीपिका पत्नी अनिल कुमार, कंचन पत्नी वीरेन्द्र थाना कोतवाली, अंजली चौधरी पत्नी स्व. रमन चौधरी थाना कलवारी, अनीता पत्नी सूर्यलाल थाना छावनी, अफसाना पत्नी अकबर अली थाना परसरामपुर, मोहब्बता पत्नी कतारू यादव थाना लालगंज, गुड़िया पत्नी शिव कुमार थाना परसरामपुर तथा प्रियंका श्रीवास्तव से सम्बन्धित आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गयी।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या शाही ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता पर की जाय ताकि उन्हें त्वरित गति से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही की जाय। महिला जनसुनवाई के दौरान सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुध्न पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार, महिला थानाध्यक्ष डा. शालिनी सिंह, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, बाल संरक्षण अधिकारी वीना सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रोली सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।महिला जनसुनवाई के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती ऋतु शाही ने बाल विकास परियोजना विक्रमजोत का औचक निरीक्षण किया जिसमें सबसे पहले देवखर आंगनबाड़ी केंद्र को देखा, जहॉ पर आंगनबाड़ी चंद्रावती अपने सहायिका के साथ उपस्थित रही और 42 के सापेक्ष 23 बच्चे उपस्थित रहें। उन्होने बच्चों से एक से लेकर 20 तक गिनती सुनी और दो अक्षर के मेल से बनने वाले आसान शब्दों को पढ़ना सिखाया। निरीक्षण के क्रम में वे पूरेहिंदू आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची, जहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कुसुम लता 25 बच्चों के साथ उपस्थित रही। उन्होने बच्चों का निपुण लक्ष्य को देखा, साथ ही वहां की कार्यकत्री ने भावगीत के माध्यम से बच्चों को गिनती गिनना सिखाए।

सीडीपीओ बलराम सिंह ने अपने सभी लाभार्थी समूह के बारे में उन्हें अवगत कराया। तत्पश्चात गर्भवती महिला के 1000 गोल्डन दिन के बारे में बताया और गोल्डन आवर के बारे में भी विचार रखा तथा खान-पान, गोद भराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम मैडम के समक्ष रखा। राज्य महिला आयोग की सदस्या ने वहां की कार्यकत्रियों की हौसला को बढ़ाते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया। अन्त में प्रोबेशन विभाग के डीपीओ राकेश कुमार, सीडीपीओ बलराम सिंह व प्रोबेशन के अशोक सिंह ने मा. सदस्या का बुके देकर व स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य सेविका श्रीमती कुमुद सिंह और सरिता सिंह सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। इसके पश्चात उन्होने महिला चिकित्सालय में पहुॅचकर नवजात बच्चियों को किट का वितरण किया गया। तत्पश्चात अस्पताल परिसर में स्थित वन स्टाफ केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया तथा कस्तूरबॉ गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय डिलिया के निरीक्षण किया, वहॉ उपस्थित बालिकाओं से उन्होने पठन-पाठन के बारे में जानकारी लिया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *