जमीन के नाम पर 41.70 लाख रुपये हड़पने वाले पिता-पुत्री समेत तीन पर अदालत के आदेश से मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 41 लाख 70 हजार रुपये ठगने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। अदालत के कड़े रुख और आदेश के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पीड़ित कम्हरिया घाट निवासी जसवंत सिंह उर्फ मोनू सिंह के अनुसार, तरौना बांसगांव निवासी सुरेंद्र प्रताप चंद्र सिंह जमीन की खरीद-फरोख्त और दलाली का काम करता है। पीड़ित की हाईवे में गई जमीन के मुआवजे की रकम को आरोपियों ने जमीन दिलाने का झांसा देकर 21 जनवरी 2021 से 21 जनवरी 2024 के बीच अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली।


पीड़ित का आरोप है कि पांच साल से अधिक समय बीतने के बाद भी न तो उसे जमीन मिली और न ही उसकी गाढ़ी कमाई वापस की गई। जब उसने पैसे वापस मांगे, तो सुरेंद्र प्रताप, उसकी पुत्री शिखा सिंह और शिखा के पति समीर सिंह ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

स्थानीय थाने और पुलिस अधीक्षक के यहां न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। सिविल जज (सीडि.) त्वरित/एसीजेएम यादवेन्द्र सिंह की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 अगस्त 2026 को राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष को तत्काल मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विवेचना करने का आदेश दिया था।


अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस बैंक खातों में हुए वित्तीय लेन-देन, संबंधित दस्तावेजों और अन्य आरोपों की गहनता से जांच कर रही है, जिसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।


Spread the love

Related Posts

खेलो इंडिया एवं युवा संवाद में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर, बीएनकेबी पीजी कॉलेज तथा मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया एवं युवा संवाद’ कार्यक्रम का…


Spread the love

31 अगस्त को होगी जिला सैनिक बंधु की बैठक, पूर्व सैनिक और वीर नारियां उठा सकेंगे अपनी समस्याएं

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आगामी 31 अगस्त 2026 को जिला सैनिक बंधु…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *