अकबरपुर की नवागत तहसीलदार दिव्या भारती ने संभाला कार्यभार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील को नई तहसीलदार के रूप में दिव्या भारती मिली हैं। नवागत तहसीलदार दिव्या भारती ने शनिवार को अकबरपुर तहसील पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

मूल रूप से हरदोई जनपद की निवासी दिव्या भारती वर्ष 2022 में प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुई थीं। अकबरपुर में तैनाती से पूर्व वह कानपुर जनपद के बिल्हौर तहसील में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थीं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत तहसीलदार ने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और राजस्व संबंधी कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप राजस्व मामलों के निस्तारण, जनसमस्याओं के समाधान और आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।


Spread the love

Related Posts

गोरखनाथ बाबा ने कही मन की बात, 2027 में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Spread the love

Spread the loveभाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की मौजूदगी से मिल्कीपुर की राजनीति में बढ़ी हलचल अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा मिल्कीपुर (अयोध्या)। मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने रविवार…


Spread the love

विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, जांच पर भी उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveसारंगपुर ग्राम सभा में कूड़ा गाड़ी की मरम्मत के नाम पर 64 हजार, राबिस के लिए 92 हजार और इंटरलॉकिंग पर 1.65 लाख रुपये का भुगतान ग्रामीणों के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *