आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के ग्राम रिउना निवासी श्याम सुंदर सिंह पुत्र शीतला प्रसाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पुत्र को आत्महत्या के लिए गांव के ही एक महिला के द्वारा दुष्प्रेरित किया गया था जिसके चलते उसके बेटे ने आत्महत्या कर लिया था। पीड़ित पिता ने थाना भीटी में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को मुकदमे में नामजद महिला आरोपी उर्मिला पत्नी राजेश की तलाश में थी।


पुलिस टीम ने शनिवार सुबह साढ़े दस बजे घर से आरोपी महिला उर्मिला (42) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विजय कुमार सोनी, महिला कांस्टेबल सुष्माता यादव, कांस्टेबल विनय यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल प्रवीण यादव शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

रक्षाबंधन पर महरुआ चौराहे पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता महरुआ, अम्बेडकरनगर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शनिवार को महरुआ चौराहे और आसपास के बाजारों में राखी एवं मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोगों की भारी…


Spread the love

अकबरपुर की नवागत तहसीलदार दिव्या भारती ने संभाला कार्यभार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील को नई तहसीलदार के रूप में दिव्या भारती मिली हैं। नवागत तहसीलदार दिव्या भारती ने शनिवार को अकबरपुर तहसील पहुंचकर अपना कार्यभार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *