लेखपालों का बड़ा ऐलान 17 अक्टूबर से राजस्व कार्यों का पूर्ण बहिष्कार

Spread the love

ऑनलाइन सेवाएं भी ठप होंगी, आम जनता की बढ़ेगी मुश्किलें

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज। अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। लखनऊ जिला शाखा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 3 से 24 अक्टूबर तक चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है।
संघ ने घोषणा की है कि 8 अक्टूबर से आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, वरासत रिपोर्ट, फार्मर रजिस्ट्रेशन और सत्यापन जैसे सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इससे आम लोगों के जरूरी काम अटक सकते हैं।


आंदोलन के कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में काम किया जाएगा और 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार और धरना होगा, जबकि 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इससे राजस्व से जुड़े कामों पर सीधा असर पड़ेगा।


लेखपाल संघ की मुख्य मांगों में 2800 ग्रेड-पे, वेतन विसंगति दूर करना, अंतरमंडलीय तबादला, पदोन्नति, भत्तों में बढ़ोतरी और नए लेखपालों का स्थायीकरण शामिल है। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह और जिलामंत्री कुलदीप सिंह यादव ने शासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

पैर फिसलने से तालाब में डूबा युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी व फायर टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला, विधायक राममूर्ति वर्मा ने परिजनों को दी सांत्वना अवधी खबर संवाददाता टांडा। थाना क्षेत्र के…


Spread the love

मृतक चालक अजय निषाद के परिवार से मिले विधायक त्रिभुवन दत्त, एक लाख की आर्थिक मदद

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विगत कुछ दिन पूर्व में अकबरपुर बस स्टैंड के पास में हुए सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त के साथ 30…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *